नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा, एक महीने बाद किया खुलासा
चंडीगढ़
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को चंडीगढ़ वापस आने के बाद उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपना इस्तीफा 10 जून को ही तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा था।
Congress leader Navjot Singh Sidhu tweets copy of his resignation letter, states, "My letter to the Congress President Shri. Rahul Gandhi Ji, submitted on 10 June 2019." pic.twitter.com/ZImtxPrsXj
— ANI (@ANI) July 14, 2019
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अपना मंत्रालय बदले जाने से कई महीनों से नाराज चल रहे थे। जून में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से शहरी निकाय के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग वापस ले लिया था और उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा था। सिद्धू से विभाग वापस लेते हुए इसके लिए उनके खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया गया था।