मुख्यमंत्री चौहान ने कोरियोग्राफर सुसरोज खान के निधन पर किया दुख व्यक्त
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज, जानीमानी कोरियोग्राफर सुसरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अपनी रचनात्मकता का जो जादू सरोज जी ने स्क्रीन पर बिखेरा, वह स्मरणीय रहेगा। सुसरोज खान सदैव दिलों में जीवित रहेंगी।