एएफआई ने की खेल रत्न पुरस्कार के लिए नीरज चोपड़ा के नाम की अनुशंसा
नई दिल्ली
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की समिति ने लगातार तीसरी बार स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के नाम की अनुशंसा खेल रत्न पुरस्कार के लिए की है। 22 बरस के चोपड़ा ट्रैक और फील्ड के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके नाम की अनुशंसा एएफआई ने की है।
राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा को 2018 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। उस साल खेलरत्न के लिए भी उनका नाम भेजा गया था। पिछले साल भी खेलरत्न के लिए उनके नाम की अनुशंसा की गई थी। एक सूत्र ने कहा, 'नीरज अकेले एथलीट है जिनके नाम की इस साल खेल रत्न के लिए अनुशंसा की गई है।'
ओडिशा सरकार पहले ही फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिए अनुशंसा कर चुकी है। चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह कोहनी की चोट के कारण पिछले पूरे सत्र से बाहर थे।