गलती से भी Android 10 में अपडेट ना करें Mi A3 स्मार्टफोन में
अगर आपके पास भी शाओमी Mi A3 स्मार्टफोन है तो आपके लिए एक जरूरी जानकारी है। अगर आप इस स्मार्टफोन को अपडेट करने के बारे में सोच रहे हैं तो रुक जाइए। क्योंकि कंपनी ने इस फोन के लिए जारी किए गए ऐंड्रॉयड 10 अपडेट को वापस कर ले लिया है। ऐसा अपडेट में आए बग्स के कारण किया गया है। शाओमी ने ऐसा तीसरी बार किया है।
हर बार वजह एक ही
शाओमी ने पहली बार फरवरी के आखिरी में Mi A3 के लिए ऐंड्रॉयड 10 अपडेट जारी किया था, जिसे Bugs के कारण वापस लेना पड़ा था। जिसके बाद मार्च में भी कंपनी ने अपडेट जारी किया और उसे भी वापस ले लिया। हाल ही में कंपनी ने 8 अप्रैल को तीसरी बार यह अपडेट जारी किया था और तीसरी बार भी बग्स के कारण इस अपडेट को वापस लेना पड़ा है।
शाओमी Mi A3 कंपनी का तीसरा एंड्राइड वन स्मार्टफोन है। हालांकि इस फोन के सॉफ्टवेयर को लेकर अक्सर कंपनी की आलोचना हुई है। कंपनी ने Android-One प्रोग्राम के तहत इसमें MIUI की जगह स्टॉक ऐंड्रॉयड सॉफ्टवेयर दिया था। इसका सीधा मतलब था कि इसे समय-समय पर अपडेट और मंथली सिक्योरिटी पैच मिलने थे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कंपनी अब तक इस डिवाइस को बग्स फ्री ऐंड्रॉयड 10 अपडेट नहीं दिला पाई। वहीं, ऐंड्रॉयड डिवाइस को सबसे पहले यह अपडेट मिल जाना चाहिए था। कंपनी का यह फोन अभी तक एंड्रॉयड 9 पर काम कर रहा है।
क्या करें Mi A3 यूजर्स
इस फोन के अधिकतर यूजर्स को सॉफ्टवेयर से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि हम आपको सलाह देते हैं कि ऐंड्रॉयड 10 से जुड़े अपडेट को फिलहाल नजरअंदाज करें और ऐंड्रॉयड 9 ही इस्तेमाल करते रहें। बीच-बीच में मिलने वाले सिक्यॉरिटी पैच को अपडेट करते रहें।