बैस को राज्यपाल बनाये जाने पर भाजपा परिवार की बधाई

रायपुर
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाए जाने को प्रदेश भाजपा ने छत्तीसगढ़ का सम्मान बताया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि श्री बैस की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति से उनके राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभवों का लाभ त्रिपुरा राज्य को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि श्री बैस छत्तीसगढ़ की राजधानी से सात बार सांसद रहे और फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहे हैं। केन्द्र में रहकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हुए छत्तीसगढ़ में एम्स व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।श्री बैस को राज्यपाल नियुक्त कर छत्तीसगढ़ प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को धन्यवाद दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामविचार नेताम, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा महामंत्री संतोष पाण्डेय (सांसद), सुनील सोनी (सांसद), गिरधर गुप्ता, डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामसेवक पैकरा, राजेश मूणत, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, पुन्नुलाल मोहले, श्रीमती रमशीला साहू, दयालदास बघेल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, अमर अग्रवाल, अजय चन्द्राकर, भैयालाल रजवाड़े, लोकसभा सांसद विजय बघेल, गुहाराम अजगले, अरुण साव, गोमती साय, चुन्नीलाल साहू, मोहन मंडावी, मोर्चा-प्रष्कोठ प्रदेश प्रभारी रामप्रताप सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कोमल जंघेल, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष सिध्दनाथ पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व विधायकों ने बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *