बिजली चोरी की शिकायत पर गांव पहुंचे कनिष्ठ अभियंता की चप्पल से हो गई पिटाई चोरी की बिजली से चला रहे थे थ्रेसर,चार लोगों पर मामला दर्ज

  1. बिजली चोरी की शिकायत पर गांव पहुंचे कनिष्ठ अभियंता की चप्पल से हो गई पिटाई

चोरी की बिजली से चला रहे थे थ्रेसर,चार लोगों पर मामला दर्

जे ई एमपीईबी, पीड़ित

 

अमर गिरी की रिपोर्ट

 

अमरवाड़ा प्रशासन के कड़े नियमों को देखते हुए अब बिजली विभाग के कर्मचारी डोर टू डोर जाकर बिजली बिल का भुगतान के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं| जबकि इसी बीच बिजली चोरी की शिकायत पर पहुंचे कनिष्ठ अभियंता की 2 महिलाओं ने चप्पल से पिटाई कर दी| जिसके बाद दो महिलाओं सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है| जानकारी के मुताबिक घोघरी फीडर के कनिष्ठ अभियंता विश्वजीत शर्मा को शिकायत मिली कि सारसडोल ग्राम में बिजली चोरी करके थ्रेसर चलाई जा रही है| जिसके बाद मौके पर कनिष्ठ अभियंता सहित कर्मचारी पहुंचे और उन्हें थ्रेसर बंद करने और बिजली चोरी करने को लेकर डांट फटकार लगाई गई| जिसके बाद मौके पर माहौल गरमा गया और ग्राम के ही बंधु वर्मा, संतोष वर्मा, शर्मिला और कंचनिया वर्मा ने विश्वजीत शर्मा से गाली गलौज की गई| जबकि मारपीट भी कर दी गई| इसी बीच विश्वजीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो महिलाओं ने उनकी चप्पल से भी पिटाई कर दी | बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इस पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को बताई| जिसके बाद उक्त लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया| आरोपी बंधु वर्मा, संतोष वर्मा, शर्मिला और कंचनिया वर्मा के खिलाफ 294, 353, 186, 332, 355, 506 और 34 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है| वही उप निरीक्षक ओपी सनोडिया पूरे मामले की जांच कर रहे हैं|

*कर्मचारियों की हड़ताल वाली अपवाह को वरिष्ठ अधिकारी ने नकारा*

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने की अफवाह फैला दी गई| इसी बीच जब मुख्य अभियंता श्री सिंह से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमने कानून के दायरे में रहकर उक्त आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है| कोई भी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं है| सभी कर्मचारी नियम और कानून के तहत कार्य कर रहे हैं| ऐसी कोई भी बात या हड़ताल वाली बात सिर्फ अफवाह मात्र है|

इनका कहना है–

ग्रामीणों द्वारा मारपीट करना गलत है| उक्त लोगों के खिलाफ कानून और नियम के तहत थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है| हड़ताल या काम बंद वाली बातें अफवाह मात्र है|

एस.बी. सिंह, मुख्य अभियंता अमरवाड़ा