नेकी की रोटी अभियान दमोह से शुरू, प्रवासियों में महाराष्ट्र से लेकर नागालैंड तक के लोग

दमोह
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  विचार विभाग के  दमोह जिले के अध्यक्ष  एडवोकेट  प्रशांत हजारी  ने एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दमोह से नेकी की रोटी अभियान की शुरुआत  की  ।  दस नेक साथियों  के साथ दमोह जबलपुर बाईपास पर  महाराष्ट्र से इलाहाबाद और महाराष्ट्र से नागालैंड जाने वाले लोगों के समूहों  को भोजन खिलाया गया ।जो बस, टेंपो ट्रैक्स और एक्टिवा पर सवार होकर महाराष्ट्र से आ रहे थे ।जाने कितने दिनों से वह अपने सफर पर थे और न जाने कितने दिनों तक सफर पर रहना होगा

 "नेकी की रोटी अभियान" के इस कार्यक्रम में  विजय दिवाकर करमरकर ,  रवींद्रसिंह, आदित्य मसीह , धीरज जॉनसन , अनिल जैन , जहीर खान , अतुलसोनी ,  लेखन पटेल , मार्तण्ड सिंह , शशांक सिंह ठाकुर एवं अन्य साथी  शामिल हुए ।

नेकी की रोटी अभियान को अब दूसरे जिलों में भी विस्तार दिया जाएगा।कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के जीवंत संपर्क अभियान के रूप में इसे  प्रदेश भर में फैलाया जाएगा जिससे कांग्रेस पार्टी जो नेकी को लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटी रही है उसका संदेश जनता तक पहुंचे और उसमें जनता की भागीदारी हो। यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *