निगम मंडल की नियुक्ति के लिए मापदंड किये तय पुनिया ने

 रायपुर
 प्रदेश में निगम मंडलों में नियुक्ति के लिए उन लोगों को तरजीह दी जाएगी जिन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। हालांकि सरकार विधायकों को निगम मंडल को भी नियुक्त करेगी जो मंत्री बनने के प्रबल दावेदार थे। राजधानी में सत्ता संगठन के बीच चली लंबी बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सब नेताओं की मंशा और सूचना एकत्र करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अधिकृत हैं। मरकाम सूची एकत्र कर आलाकमान से अनुमोदन लेंगे।

उन्होंने कहा कि जिन्हें विधानसभा लोकसभा लड़ने का मौका नहीं मिला वह निगम मंडल की प्राथमिकता में हैं। इसके साथ ही विधायक भी निगम मंडल में बनाए जा सकते हैं, यह कोई कानून का उल्लंघन नहीं होगा। पुनिया ने कहा कि निगम मंडलों के पदों पर जल्दी नियुक्ति की जाएगी।

वहीं मंत्रियों की परफॉर्मेंस पर पुनिया ने कहा कि मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा सतत प्रक्रिया मुख्यमंत्री इस काम को करते हैं। आज मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *