झाबुआ उपचुनाव: जीत के लिए कांग्रेस ने चला पोस्टर दांव

भोपाल
आगामी 21 अक्टूबर को झाबुआ में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया और भाजपा ने युवा चेहरा भानू भूरिया को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव को जीतने के लिए दोनों ही पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। भाजपा जहां अपने चुनाव अभियान के दौरान कमलनाथ सरकार पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है, तो कांग्रेस इससे आगे की रणनीति बनाने पर जुटी है। झाबुआ में कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ पोस्टर वायरल किए जा रहे हैं, जिनमें कांतिलाल भूरिया के चुनाव जीतने के बाद मंत्री बनने का दावा किया जा रहा है। हालांकि भाजपा ने कांग्रेस की इस रणनीति को मुंगेरीलाल के हसीन सपना बताया है।

कांग्रेस ने युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर यह पोस्टर दांव आजमाया है। कांगेे्रस द्वारा फेसबुक और वाट्सएप पर लगातार ये पोस्टर शेयर किए जा रहे हैं। स्थानीय कांग्रेस नेताओं का मानना है कि झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी है, इसलिए पार्टी की जीत तय है। कांग्रेस के झाबुआ विधानसभा के आईटी सेल प्रभारी हर्ष जैन ने फेसबुक पर यह पोस्टर शेयर किया है। इसी तरह का एक पोस्टर कांतिलाल भूरिया झाबुआ नाम की आईडी से भी शेयर किया गया है। कांग्रेस की ओर से बनाए गए कई वाट्सएप ग्रुप में भी इसी तरह के पोस्टर डाले जा रहे हैं। इन पोस्टरों में लिखा गया है कि मंत्री नहीं डिप्टी सीएम बनेंगे कांतिलाल भूरिया।

भाजपा ने कहा यह सपना
एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी को अपने पोस्टर दांव पर पूरा भरोसा है, तो विपक्षी भाजपा इसे मुंगेरी लाल के सपना करार दे रही है। झाबुआ के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पोस्टर दांव को लेकर कहा कि कांतिलाल भूरिया और उनकी टीम मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। 24 अक्टूबर को जब चुनाव के नतीजे सामने आएंगे, तब इस दावे की हकीकत का पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *