खुद को गोली मारी, सिपाही की हालत नाजुक

कुसमी। बलरामपुर रामानुजगंज के सामरी थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने अपने सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर भेज दिया गया है। घटना सुबह 11 बजे की है।
कुसमी एसडीओपी मनोज तिर्की ने बताया कि आरक्षक महेश सिंह की ड्यूटी थाने से कुछ दूर पर स्थित क्वॉरंटीन सेंटर में लगी हुई थी। वह खाना खाने के लिए थाने आया था। इसी दौरान मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था और गुस्से में आ गया। थाने कैंपस की भवन की छत पर जाकर खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर जवान छत पर गए, जहां वह लहुलूहान घायल हालत में पड़ा था। उसे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर भेज दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *