आतंकियों की भाषा बोलने वालों को देश की जनता भेज देगी पाकिस्तान : गिरिराज

 बेगुसराय 
केन्द्र सरकार जिले के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। जिले में पेट्रोकेमिकल्स की स्थापना हर हाल में होगी। रिफाइनरी की क्षमता का विकास किया जाएगा। देश की 70 साल की कोढ़ धारा 370 को प्रधानमंत्री ने सात मिनट में दूर कर दिया। सरकार देश की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पित है। ये बातें स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कोऑपरेटिव बैंक परिसर में आयोजित सम्मान सह सदस्यता अभियान समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि आतंकियों की भाषा बोलने वालों को देश की अमन पसंद जनता पाकिस्तान भेज देगी।

उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान में अपनी सहभागिता का भरोसा दिलाया। कहा कि उन्हें वोट की नहीं, देश की चिंता है। उन्होंने सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि जिले के सात लाख लोगों ने वोट देकर जिताया। जिले में मात्र एक लाख 67 हजार भाजपा के सदस्य हैं। जिले में पां लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को टोले-मोहल्ले तक ले जाने का आह्वान पार्टी नेताओं से किया।

मौके पर 500 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री समेत अतिथियों को चादर व बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक ललन कुंवर, जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष इंदिरा कुमारी, अमरेन्द्र कुमार अमर, अमलेश कुमार चुन्नू, शैलेश कुमार मुन्ना, महंत उमेश राय, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार राय, पंकज पासवान, बिपिन चन्द्र चौधरी, प्रवीण शेखर, सुनीता चौधरी समेत लोजपा व जदयू के नेता उपस्थित थे। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी बलराम प्रसाद सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *