‘अधिक’ मंत्रियों के खिलाफ कोर्ट जाएंगे विवेक तन्खा

कांग्रेस के राज्यसभा सासंद व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने है कि वे संविधान के खिलाफ ज्यादा संख्या में मंत्री बनाने के मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। तन्खा ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 164 (1ए) के अनुसार सदन के सदस्योंं में से 15 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री नहीं बनाए जा सकते हैं, लेकिन वर्तमान में विधानसभा में विधायकों की संख्या 206 है, इसका 15 प्रतिशत 30.9 होता है।   वहीं संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप का कहना है कि कुल सदस्यों की संख्या 230 है। ऐसे में मंत्रियों की संख्या दायरे में ही है।

नरोत्तम बोले …वो जाएं कोर्ट
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि तन्खा संविधान के जानकार हैं। मैं उनके बयान पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगाता। उन्हें कोर्ट में चुनौती देना है तो वो दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *