अंतरिम बजट ऐतिहासिक, समाज के सभी वर्गों को मिलेगा लाभ :राजनाथ

 
नई दिल्ली 

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिम बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और इससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित होंगे। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लोकसभा में 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया।       

देश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
राजनाथ सिंह ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और यही बजट का उद्देश्य है। मैं इसे ऐतिहासिक बजट कहूंगा। यह समाज के सभी वर्गों के लिए लाभ देने वाला होगा। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और आर के सिंह ने बजट को ‘विपक्ष पर सर्जिकल स्ट्राइक’ करार दिया।

बजट दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक: पासवान 
पासवान ने कहा कि यह दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक है। पहली सर्जिकल स्ट्राइक हमारे जवानों ने सीमा पर गोलियों (बुलेट) से की थी और इस साल बैलट से होगी। बजट से किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष को बजट का स्वागत करने की सलाह देता हूं और यह विपक्ष पर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह है।

गरीब आबादी को भी मिलेगा लाभ: महेश शर्मा
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि बजट से आम आदमी और कामकाजी वर्ग को लाभ मिलेगा। इससे गरीब आबादी को भी लाभ मिलेगा। ऐसा बजट कई साल बाद पेश किया गया है और इससे इस देश की जनता को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *