बैंक से पीछा कर तहसील कार्यालय के पास की थी चोरी, ₹70,000 नकद और बाइक ज़ब्त
छिंदवाड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, तहसील कार्यालय के पास एक्टिवा की डिक्की तोड़कर ₹3,40,000/- की चोरी करने वाले कंजर गिरोह के एक आरोपी को शहडोल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी श्रीमती रजनी कुशवाह ने बैंक से ₹3,50,000/- निकाले थे। उन्होंने ₹3,40,000/- नगद अपनी एक्टिवा (MP28SC6664) की डिक्की में रखे थे, जिसे तहसील कार्यालय के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़कर चोरी कर लिया था।

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल से बैंक तक के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगाले और तकनीकी सहायता ली। फुटेज के आधार पर संदेही रमेश उर्फ मग्गा की पहचान हुई, जिसे दिनांक 09 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने शहडोल से गिरफ्तार किया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर, आरोपी रमेश उर्फ मग्गा (उम्र 44 साल, निवासी शहडोल) ने अपने साथी पप्पू उर्फ आकाश सिसोदिया (फरार) के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी रमेश के कब्जे से ₹70,000/- नगद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल (कीमत ₹80,000/-) जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत ₹1,50,000/- है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
आरोपी को पकड़ने वाली टीम के सदस्य
आरोपी रमेश उर्फ मग्गा को गिरफ्तार करने में निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाड़ा के द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है:
निरीक्षक: आशीष कुमार धुर्वे
उप निरीक्षक (उनि): बलवंत सिंह तेकाम
सहायक उप निरीक्षक (सउनि): ब्रिजेश सिंह रघुवंशी
सहायक उप निरीक्षक (सउनि): मोहन सिंह बघेल
आरक्षक (आर.): विकाश बैस (क्रमांक 219)
आरक्षक (आर.): शैलेन्द्र राजपूत (क्रमांक 857)
आरक्षक (आर.): अनिल बघेल (क्रमांक 650)
आरक्षक (आर.): अमित तौमर (क्रमांक 720)
आरक्षक (आर.): जीवन रघुवंशी (क्रमांक 65)
सायबर सेल से:
प्रधान आरक्षक (प्रआर.): नितिन सिंह
आरक्षक (आर.): आदित्य रघुवंशी
