आज पितृपक्ष की पंचमी तिथि, दोपहर बाद राहुकाल,जानिए आज का राशिफल

आज दिनांक 11 सितम्बर 2025, गुरुवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 12:45 तक और तत्पश्चात पंचमी तिथि रहेगी। अश्विनी नक्षत्र दोपहर 01:58 तक और उसके बाद भरणी नक्षत्र रहेगा। भरणी नक्षत्र के कारण आज पितृ पूजन और श्राद्ध का विशेष महत्व है।

राहुकाल दोपहर 02:08 से 03:40 बजे तक रहेगा।

भरणी श्राद्ध विशेष

आज पितृ पक्ष का भरणी श्राद्ध है। भरणी नक्षत्र के देवता यमराज हैं, इसलिए इस दिन पितरों का स्मरण और तर्पण करने से गयाश्राद्ध के समान फल मिलता है। शास्त्रों में उल्लेख है कि इस दिन श्राद्ध करने से श्राद्धकर्ता को दीर्घायु, संतान सुख और धन की प्राप्ति होती है।

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज घर की सुख-सुविधा बढ़ाने और सजावट पर ध्यान देंगे। गृहस्थ जीवन में खर्च बढ़ सकता है। महिलाएं यात्रा या घूमने का कार्यक्रम बना सकती हैं, लेकिन योजनाएं अचानक टल भी सकती हैं। बच्चों की ओर से निराशा मिल सकती है। धर्म-कर्म में भाग लेंगे और दान-पुण्य का अवसर मिलेगा।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। योजनाएं पूरी नहीं होंगी और व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। निवेश या नया कार्य शुरू करने से बचें। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। महिलाएं सीमित साधनों से काम चलाने को लेकर असंतुष्ट रह सकती हैं। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े सौदे हाथ लग सकते हैं। व्यवसायी जोखिम वाले कामों में लाभ कमा सकते हैं। संतानों की प्रगति से संतोष होगा। महिलाओं को आज किसी प्रियजन से सुखद समाचार मिलेगा। मित्र मंडली में सम्मान बढ़ेगा और खर्च करने से लोकप्रियता मिलेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन शुभ है। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। दिन की शुरुआत में थोड़ी उलझन रहेगी, लेकिन दोपहर बाद आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नए अनुबंध मिल सकते हैं। घर में बुजुर्गों से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से हल करें। लाभ मिलने के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मन अध्यात्म और गूढ़ विद्याओं की ओर आकर्षित होगा। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। कामकाज में कभी उतार तो कभी चढ़ाव रहेगा। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। बुजुर्गों की मदद से स्थिति संभल जाएगी। यात्रा से लाभ कम और खर्च अधिक होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। थकान और आलस्य से कार्य प्रभावित होंगे। यात्रा टालें और जोखिम न लें। व्यवसाय और नौकरी में कार्य अधूरे रह सकते हैं, लेकिन प्रयास जारी रखें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। खर्च सोच-समझकर करें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन सफलता और विजय दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होगा। दोपहर बाद का समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। महिलाओं की भावनाओं में अस्थिरता रहेगी, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आय अधिक होगी लेकिन संतोष नहीं मिलेगा। दूसरों से तुलना करने के कारण मन अशांत रहेगा। महिलाएं खुद को उपेक्षित महसूस कर सकती हैं। व्यवसाय में लाभ के नए अवसर बनेंगे। संध्या के समय आकस्मिक लाभ या उपहार मिल सकता है। परिवार में किसी की जिद पर खर्च करना पड़ सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज विवेक शक्ति प्रबल रहेगी, लेकिन धन के मामलों में संयम न रख पाने से नुकसान हो सकता है। महिलाएं उत्कृष्ट कार्य से सम्मान पाएंगी। धार्मिक आयोजनों में व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी से कलह संभव है। दोपहर बाद थकान महसूस करेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन विवादों और बहस से भरा रह सकता है। घर और कार्यक्षेत्र में मतभेद होंगे। निर्णय लेने में देरी से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। महिलाओं को गुस्से पर काबू रखना होगा। धन आने के साथ खर्च के रास्ते भी खुलेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आय में वृद्धि होगी। छोटे निवेश से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग भी अतिरिक्त कमाई कर सकेंगे। घरेलू खर्च बढ़ेंगे लेकिन संतुलन बना रहेगा। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। महिलाएं अनावश्यक मांग कर सकती हैं जिससे कुछ समय के लिए तनाव बढ़ सकता है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में अतिरिक्त काम से लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से मिलने का योग है। प्रेम प्रसंगों में निराशा मिल सकती है। लंबी यात्रा संभव है।

विशेष – आज चतुर्थी पर मूली का सेवन निषिद्ध है।