छिंदवाड़ा में बेटियों की मारपीट कर एक बेटी को मौत के घाट उतारने वाली महिला ने कहा परिवार वालों से तंग आकर उठाया था कदम

बुधवार को अपनी निर्दोष मासूम बेटी मौत के घाट उतारने वाली महिला ने कहा ससुराल वालों से तंग आकर बच्चों सहित खुद को जीवन खत्म करने का मन था।क्योंकि सास ससुर और पति और नंनद बहुत प्रताड़ित करते थें।घर में कमाने वाले सिर्फ पति है छोटी सी नौकरी में होम लोन की किश्त और समूह लोन की किश्त चुकाकर घर चलाना मुश्किल हो रहा था।पति और ससुर शराब के आदि है। मैं पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी।उन्होंने रात में बहुत शराब पी ली मुझे सहन नहीं हुई और मैने बहुत बड़ा कदम उठा ली।