देव उठनी एकादशी पर इस साल नहीं होगा विवाह
देव उठनी एकादशी पर इस साल नहीं होगा विवाह
देव उठनी एकादशी पर इस साल नहीं होगा विवाह
आमतौर पर देव उठनी एकादशी से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन देव उठनी एकादशी 2024 पर शादी विवाह नहीं होंगे। इसके लिए 13 नवंबर की डेट का इंतजार करना पड़ेगा। 13 नवंबर से शादी विवाह शुरू होने के बाद 26 नबम्बर केवल 8 दिन मिलेंगे, जिस दिन शादी विवाह के मुहूर्त हैं। आइये जानते हैं 2024 में नवंबर विवाह मुहूर्त कौन-कौन से हैं
13 नवंबरः दोपहर 1.01 बजे से शाम 4.26 बजे तक और शाम 5.52 बजे से 14 नवंबर को सुबह 2.28 बजे तक रेवती नक्षत्र, त्रयोदशी तिथि
17 नवंबरः सुबह 6.53 बजे से सुबह 10.26 बजे तक रोहिणी नक्षत्र द्वितीया तिथि और सुबह 11.32 बजे से रात 10.59 बजे तक रोहिणी मृगशिरा नक्षत्र द्वितीया तृतीया तिथि। इसके अलावा रात 12.06 बजे से सुबह 6.53 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र और तृतीया तिथि में
18 नवंबरः सुबह 6.53 बजे से 7.56 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र और तृतीया तिथि
22 नवंबरः रात 12.09 बजे से 23 नवंबर सुबह 6.18 बजे तक मघा नक्षत्र, अष्टमी तिथि
23 नवंबरः सुबह 8.04 बजे से सुबह 11.42 बजे तक मघा नक्षत्र, अष्टमी तिथि
24 नवंबरः रात 10.16 बजे से 25 नवंबर सुबह 6.52 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और नवमी दशमी तिथि में
25 नवंबरः सुबह 8.13 बजे से 11.39 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दशमी तिथि को और रात 1.28 बजे से 26 नवंबर सुबह 6.59 बजे तक हस्त नक्षत्र एकादशी तिथि
26 नवंबरः सुबह 6.59 से सुबह 11.22 बजे तक हस्त नक्षत्र एकादशी तिथि और रात 12.43 बजे से सुबह 3.47 बजे तक हस्त नक्षत्र एकादशी तिथि
नवंबर माह में केवल यह 8 मुहूर्त ही रहेंगे
