OnePlus 13R होगा 7 जनवरी को लांच, जानें फीचर्स

OnePlus 13R होगा 7 जनवरी को लांच, जानें फीचर्स

कंपनी अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 13R को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 13R को कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल OnePlus 13 के साथ मार्केट का हिस्सा बनाया जाएगा और कंपनी ने इसके चिपसेट से लेकर बैटरी और कैमरा स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। इस तरह यूजर्स को OnePlus 13R के की-फीचर्स पता चल गए हैं।

जानकारी के अनुसार OnePlus 13R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके बैक और फ्रंट पैनल दोनों पर गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा दी गई है। OnePlus 13R में 6000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलने की बात सामने आई है। इस फोन में एल्युमिनियम फ्रेम के अलावा फ्लैट-स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा और यह फोन स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा। पता चला है कि इसकी मोटाई केवल 8mm होगी।

OnePlus 13R में 6000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी जाएगी। इस डिवाइस को SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलना भी तय है। कंपनी ने OnePlus 12R में 5500mAh बैटरी दी थी, यानी बैटरी को भी अपग्रेड मिला है। इसके अलावा फोन के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल रहे हैं और इसमें बॉक्सी डिजाइन मिलेगा। नए OnePlus 13R को दो कलर ऑप्शंस- नेबुला नॉयर और एस्ट्रल ट्रायल में पेश किया गया है।