HMS पेंच क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित: राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष और राहुल पाल बने महामंत्री

नागपुर में आयोजित कोयला श्रमिक सभा (HMS) के एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में पेंच क्षेत्र के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जेबीसीसीआई सदस्य और वेकोलि केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियां कीं। इसमें राजेश सूर्यवंशी को पेंच क्षेत्र का अध्यक्ष, राहुल पाल को महामंत्री और हासिम खान (महादेवपुरी भूमिगत खदान) को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिवेशन के दौरान संगठन के लक्ष्यों और श्रमिकों के हितों पर चर्चा की गई। इन नियुक्तियों से पेंच क्षेत्र के कामगारों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के समस्त सदस्यों और श्रमिकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बेहतर भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।