FDDI छिंदवाड़ा में ‘आरोहण 2026’ का आगाज: 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, आयुषी साहू ने जीता गोल्ड
छिंदवाड़ा: स्थानीय फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) में अंतर-कैंपस खेल प्रतियोगिता ‘आरोहण 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यकारी निदेशक कर्नल पंकज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस स्पर्धा में मुख्य अतिथि राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में देश भर के 12 कैंपसों (नोएडा, चेन्नई, कोलकाता आदि) से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। पहले दिन आयोजित गोला फेंक प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा कैंपस की आयुषी साहू ने महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर कैंपस का मान बढ़ाया। वहीं पुरुष वर्ग में चेन्नई कैंपस के साढूला आर. पहले स्थान पर रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआईआई के संकोच कटरे और एटीडीसी के सतीश पटेल मौजूद रहे। 100 और 200 मीटर दौड़ के प्रारंभिक मुकाबले भी संपन्न हुए, जिनका फाइनल कल होगा।
