CM मोहन यादव और मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा में भाजपा जिला अध्यक्ष के यहां वैवाहिक समारोह में होंगे शामिल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल आज, 9 दिसंबर 2025 को, छिंदवाड़ा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

दोनों नेता स्थानीय भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के परिवार में आयोजित वैवाहिक समारोह में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन छिंदवाड़ा में शाम 4:05 बजे अग्रवाल पैलेस (नरसिंहपुर रोड) पर होगा। वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4:50 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्री पटेल का कार्यक्रम: मंत्री प्रहलाद पटेल शाम 7:30 बजे छिंदवाड़ा स्थित अग्रवाल पैलेस पहुँचकर वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उनका रात्रि विश्राम जबलपुर में आरक्षित है।