महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर अभी सस्पेंस बरकरार

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर अभी सस्पेंस बरकरार

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा?

ख़बर महाराष्ट्र: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। देश की राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार रात गृह मंत्री अमित शाह के साथ महायुति के तीनों नेताओं की बैठक के बाद भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया।

मुंबई में होने वाली महायुति की बैठक नहीं हो कल नहीं हुई

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर संकट गहराता जा रहा है। आज मुंबई में महायुति गठबंधन के नेताओं की बैठक होने वाली थी लेकिन अब यह नहीं हो पाई।दरअसल एकनाथ शिंदे कल अपने गांव सातारा रवाना हो गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे डिप्टी CM का पद लेने को तैयार हो गए हैं, लेकिन वे गृह मंत्रालय पर अड़े हुए हैं।

शाह से चर्चा के बाद भी विभागों को लेकर गठबंधन में खींचतान मची हुई है।

विवादों के बीच भाजपा विधायक दल की बैठक भी दो दिन आगे बढ़ गई है।

1 दिसंबर को होने वाली बैठक अब 3 दिसंबर को होगी। इस दिन दिल्ली से दो ऑब्जर्वर मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री का ऐलान करेंगे।