CBSC 12th -10th रिजल्ट: डीपीएस स्कूल के स्टूडेंड का दबदबा

छिंदवाड़ा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), छिंदवाड़ा ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता सिद्ध करते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के सीबीएसई परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। आज दोपहर घोषित परिणामों में विद्यार्थियों ने उच्चतम अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर चेयरमैन वीरेन्द्र सतीजा, निकिश सतीजा, डायरेक्टर कशीश सतीजा एवं प्राचार्य हबीब खान ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया।

कक्षा 12वीं में शानदार परिणाम
कला संकाय की छात्रा अनुष्का परते ने 96.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनुष्का सूर्यवंशी ने 91.6% और वितुल गैंद ने 90.6% अंक अर्जित कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

विज्ञान संकाय में आसदुल्लाह खान ने 83.6%, निष्ठा ठाकुर ने 83.2% और वैदेही चंद्रवंशी ने 80.8% अंक प्राप्त किए। छात्रों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान जैसे प्रमुख विषयों में विशेष रुचि और कौशल का परिचय दिया।

वाणिज्य संकाय में अनुबंध जैन ने 85.6% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रखर मिश्रा ने 81.2% और दिव्यांश पिपले ने 80.2% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं में भी डीपीएस का दबदबा
कक्षा 10वीं के परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहे। दिशा अन्वेशा साहू ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तक्ष जैन ने 95.6% अंकों के साथ द्वितीय और यशाश्री जायसवाल ने 91.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य हबीब खान ने विद्यालय की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।