5 अगस्त को चंदनगांव उपकेन्द्र में मेंटेनेंस कार्य, कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना
छिंदवाड़ा। 132 केवी अति उच्चदाब उपकेन्द्र चंदनगांव में जम्फर सुधार कार्य के लिए 5 अगस्त 2025 को 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
विभाग ने प्रयास किया है कि वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से विद्युत आपूर्ति सुचारू बनी रहे, किंतु तकनीकी कारणों अथवा अपरिहार्य परिस्थिति में कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित हो सकती है।
प्रभावित क्षेत्र:
मोक्षधाम, पातालेश्वर मंदिर, चौड़ा बाबा, जीवन किराना, मालधक्का, फ़सीया सेमर, साबलेवाडी, गुलमोहर कॉलोनी, शनिचरा बाज़ार, पानी की टंकी आदि।
समय:
5 अगस्त 2025 – सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
निवेदन:
यदि इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, तो उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति बहाल रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
#ChhindwaraElectricUpdate #PowerMaintenance #ElectricityAlert #MPSEBNews #5AugustPowerCut #ChhindwaraNews #उपभोक्ता_सूचना
