30 जुलाई 2025 का वैदिक पंचांग : श्रावण मास में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के विशेष उपाय, जानें आज का राशिफल
छिंदवाड़ा। 30 जुलाई 2025, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास रहेगा। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात 2:41 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी प्रारंभ होगी। हस्त नक्षत्र रात 9:53 बजे तक रहेगा और फिर चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। सिद्ध योग रात 3:40 बजे तक, उसके बाद साध्य योग रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 12:45 से 2:23 बजे तक रहेगा। सूर्योदय 6:12 बजे और सूर्यास्त 7:17 बजे होगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातून का सेवन वर्जित है। चतुर्मास के दौरान तांबे और कांसे के बर्तनों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है और पलाश की पत्तल पर भोजन करना पुण्यदायी माना गया है।
श्रावण मास में शिव को प्रसन्न करने के उपाय
शिवपुराण के अनुसार सावन में भगवान शिव को चावल अर्पित करने से धन की प्राप्ति, तिल से पापों का नाश, जौ से सुख में वृद्धि और गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
इसी तरह, जल अर्पित करने से रोग दूर होते हैं, शक्कर मिला दूध चढ़ाने से बुद्धि तेज होती है, गन्ने का रस चढ़ाने से सुख-समृद्धि, गंगाजल से भोग और मोक्ष, शहद से टीबी में लाभ और घी से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
फूलों में आंकड़ा, चमेली, शमी, धतूरा और हरसिंगार के फूल विशेष फलदायी माने जाते हैं।
आज जन्मदिन वालों के लिए
आज जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 3 होता है। यह बृहस्पति का अंक है। ऐसे लोग तार्किक, दार्शनिक और अनुशासित स्वभाव के होते हैं। इस वर्ष उनके लिए नए काम की शुरुआत, शुभ कार्य और सफलता के अवसर मिल सकते हैं।
आज का राशिफल
मेष: आलस्य रहेगा, परंतु कार्य पूरे होंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी।
वृषभ: आर्थिक दबाव रहेगा, धैर्य से काम लें।
मिथुन: वाणी पर संयम रखें, परिवार में विवाद की संभावना।
कर्क: आर्थिक लाभ के साथ नए अवसर मिलेंगे।
सिंह: काम के प्रति उदासीनता, अनावश्यक खर्च संभव।
कन्या: चंचल स्वभाव, धन की आमद होगी।
तुला: धन हानि और विवाद के योग, यात्राएं टालें।
वृश्चिक: सम्मान मिलेगा, मनोकामनाएं पूरी होंगी।
धनु: अधूरे काम पूरे होंगे, प्रमोशन के योग।
मकर: धार्मिक कार्यों में रुचि, बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ: स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति कमजोर, खर्च बढ़ेगा।
मीन: मेहनत का लाभ मिलेगा, धन लाभ के योग।