24 मासूमों की मौत का मामला ; जहरीला सिरप सप्लाई करने वाला 10वां आरोपी शैलेष पांड्या चेन्नई से गिरफ्तार, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर
छिंदवाड़ा पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने जहरीले कोल्ड्रिफ सिरप से 24 बच्चों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शैलेष पांड्या को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। पांड्या पांड्या केमिकल्स का संचालक है, जिसने श्रीसन फार्मा को अत्यधिक मात्रा में जहरीला डाय एथलीन ग्लायकाल (446% तक) सप्लाई किया था। आरोपी को परासिया न्यायालय में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
SIT को पूछताछ में पता चला है कि पांड्या केमिकल ने यह खतरनाक केमिकल अनियमित तरीके से 50 किलो की पैकिंग में सप्लाई किया, जबकि इसकी मानक पैकिंग 250 किलो की होती है। इस गिरफ्तारी के साथ ही, दर्ज मामले में अब तक कुल 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
