24अक्टूबर दिन गुरुवार को इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल

24अक्टूबर दिन गुरुवार को इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल

छिन्दवाड़ा :शहर संभाग अंतर्गत परासिया रोड उपकेन्द्र 11 के. व्ही. प्रथम बिहार फीडर से संबंधित समस्त क्षेत्रों में 24 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यपालन अभियंता मे. क्यू. ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग अंतर्गत 33/11. व्ही. एल. टी. छिंदवाड़ा शहर संभाग के समस्त क्षेत्रों में मानसून पश्चात लाइन एवं विद्युत उपकरणों के रख-रखाव कार्य के कारण 24 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग अंतर्गत परासिया रोड उपकेन्द्र 11 के. व्ही. प्रथम बिहार फीडर एवं फीडर कोड-7072, (ट्रांसफार्मरों की संख्या 46, लम्बाई 6.14 कि.मी.), डॉ. महाजन, जैन मंदिर, श्रीराम कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, भारत मंगल भवन, टीआईटी, गुरैया रोड, साउथ सिविल लाइन, देवरे कॉलोनी आदि से संबंधित समस्त क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत लिंगा फीडर से संबंधित सभी क्षेत्रों अंबेडकर नगर, रानी कोठी, राज नगर, प्रज्ञापुरम, संचार कॉलोनी, गुरैया रोड, वर्धमान सिटी, पाठाढाना, सब्जी मंडी, डीएलएस होम्स, हाथीगोता चंदनगांव आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।मेमोरियल हॉस्पिटल,प्रथम बिहार,गोविंद कुंज,पहाड़े कालोनी,गीता नगर, चौकसे कालोनीं,गणेश बिहार सुंदर देवरे नगर, 

इस आवश्यक कार्य की दृश्य आवश्यकता के अनुसार इस अवधि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है। विद्युत शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 1912 टोल फ्री नंबर डायल कर सकते हैं।