16 या 17 अक्तूबर कब है शरद पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त
16 या 17 अक्तूबर कब है शरद पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त
इस साल शरद पूर्णिमा का पावन पर्व 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 17अक्टुम्बर को इस पर पंचाग अनुसार 16 अक्टुम्बर को ही शरद पूर्णिमा निर्धारित की गई है
जानें शरद पूर्णिमा का महत्व :-पौराणिक मान्यता अनुसार इस दिन का विशेष महत्व है
हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।इस साल शरद पूर्णिमा का पावन पर्व 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा।हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है।इसे आरोग्य का पर्व भी कहा जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होकर रातभर अपनी किरणों से अमृत वर्षा करता है।नवरात्रि के बाद शरद पूर्णिमा का पावन पर्व पड़ता है।इस वजह से भी शरद पूर्णिमा का खास महत्व होता है।इस दिन खीर बनाने की भी प्रथा है यह खीर रात्रि में चंद्रमा की किरणों में रखा जाता है फिर इस खीर को खाया जाता है इसे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानी जाती है
पंचाग के अनुसार:– पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर
को रात 8 बजकर 40 मिनिट पर होगी।
इस तिथि का समापन अगले दिन 17 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर 55 मिनट पर होगा।