12 सितम्बर 2025 : पितृ पक्ष पूजन पंचमी और षष्ठी तिथि,राहुकाल और राशिफल
आज शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 को पंचमी तिथि प्रातः 09:58 तक बीबी रहेगी, तत्पश्चात षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी। भरणी नक्षत्र सुबह 11:58 तक तथा उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।
पितृ पक्ष पूजन विशेष
आज षष्ठी श्राद्ध और कृत्तिका श्राद्ध का विधान है। शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध कार्य अपराह्न काल में, एकांत और गुप्त रूप से करना श्रेष्ठ माना गया है। ब्राह्मण आमंत्रण आवश्यक है, अन्यथा पितृ तृप्त नहीं होते। संध्या और रात्रि में श्राद्ध वर्जित है।
🕐 राहुकाल – सुबह 11:02 से दोपहर 12:35 बजे तक
दिशाशूल – पश्चिम दिशा
आज का विस्तृत राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
काम की बजाय आराम में रुचि रहेगी। परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में दुविधा रहेगी। परिवार में आपका योगदान सराहा जाएगा। महिलाओं को सम्मान मिलेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सुबह धन लाभ संभव है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा व मनोरंजन का योग। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भाग्य का सहयोग मिलेगा। पैतृक विवाद सुलझ सकता है। पति-पत्नी का तालमेल अच्छा रहेगा। नए अनुबंध मिल सकते हैं।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कम मेहनत में अधिक लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। प्रियजनों के साथ समय बीतेगा। घरेलू विवाद से बचें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्य में रुकावट आएगी। खर्च बढ़ सकता है। प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से दूरी बनाए रखें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धन लाभ के योग हैं। पुराने मित्रों से भेंट होगी। अहंकार व क्रोध से बचें। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिजनों का सहयोग मिलेगा। कला और संगीत में रुचि रहेगी। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग संभव।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप भावुक रहेंगे। परिवार में चुगली या ईर्ष्या का वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना होगा। मध्यान के बाद लाभ संभव है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पारिवारिक कलह और धन विवाद संभव। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। खर्च बढ़ेगा। कर्ज लेने से बचें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सुबह धार्मिक कार्यों में समय देंगे। आध्यात्मिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित लाभ नहीं होगा। परिवार पर खर्च बढ़ेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
परिस्थितियों में सुधार होगा लेकिन खर्च अधिक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को दबाव झेलना पड़ेगा। संपत्ति विवाद बढ़ सकता है। विवेक से कार्य करें।
कुल मिलाकर, आज कर्क, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, जबकि कन्या, मकर और मीन राशि वालों को सावधानी रखनी होगी।