12 दिसंबर को 4 घंटे का पावर कट, अंजनिया जीएसआर क्षेत्र के 11 ग्रामीण इलाकों और 7 वार्डों की पेयजल सप्लाई ठप
दिनांक 12/12/2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत लाइन और अंजनिया जीएसआर (GSR) सबस्टेशन में आए फाल्ट का मेंटेनेंस किया जाना प्रस्तावित है। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते अंजनिया जीएसआर और जम्हूडी पंडा इन्टेक वेल की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। नतीजतन, सारसवाड़ा, खापाभाट, कूकड़ा जगत, लहगड़ुआ, बोहता, कुसमेली, अंजनिया सहित 11 ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्र के वार्ड 4, 9, 10, 16, 22, 24 एवं 48 में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं से पानी का भंडारण कर सहयोग की अपील की गई है।

