1 नवंबर से बदल गए कई नियम, जानें क्या है बड़े बदलाव
1 नवंबर से बदल गए कई नियम, जानें क्या है बड़े बदलाव
आज से नवंबर महीना शुरू हो गई है। माह के पहले दिन से ही कई नियम बदल गए हैं अब नए नियम लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। बता दें कि हर माह के पहली तारीख को LPG के रेट अपडेट होते है आज सुबह ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। वही घरेलु गैस सिलेंडर पर कोई बढ़ोतरी नहीं है इसके अलावा आज कौन कौन से नये नियम लागू हुए जानते हैं।
तेल कंपनियों ने भी 1 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिये हैं। नए अपडेट के अनुसार, नवंबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 62 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आज से टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव
TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह स्पैम को रोकने के लिए मैसेज ट्रैकिंग लागू करें। इसमें कंपनियां स्पैम मैसेज और कॉल को ट्रैक कर पाएंगे साथ ही उसे ब्लॉक भी कर पाएंगे।
आज से ट्रेन टिकट बुक के नियम भी बदल गए हैं।
अब आप केवल 60 दिन पहले ही ट्रेक की टिकट बुक कर सकते है। जी हां, भारतीय रेलवे ने 120 दिन पहले एडवांस टिकट बुकिंग के समय-सीमा को कम करके 60 दिन कर दिया है।
डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर पर भी नये नियम आये है
आज से डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर के नए नियम लागू हो गए। इस नियम के अनुसार आरबीआई ने मनी ट्रांसफर नियमों में बदलाव किया है। यह फैसला बैंकिंग चैनलों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से लिया है।
भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड के नियम भी आज से बदल गए है। नए नियम के अनुसार अनसिक्योर SBI क्रेडिट कार्ड पर मंथली फाइनेंस चार्ज 3.75 फीसदी होगा। इसके अलावा यूटिलीटी जैसे-बिजली और गैस बिल आदि पर 50,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 1 फीसदी का चार्ज लगेगा।
