1 दिसंबर 2024 को गैस सिलेंडर से लेकर क्रडिट कार्ड के बदल जाएंगे नियम

1 दिसंबर 2024 को गैस सिलेंडर से लेकर क्रडिट कार्ड के बदल जाएंगे नियम

ख़बर : नवंबर का महीना खत्म होने अब 1 दिन ही शेष रहा है, जिसके बाद दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही कई नियम बदलने जा रहे हैं।जिसमें एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम भी बदलने जा रहे हैं।

ऐसे में अगले एक दिन के बाद ये बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिससे कुछ बदलाव सीधे तौर पर आप की जेब पर असर डालेंगे।

एक नवंबर को एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुए थे। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। अब माना जा रहा है कि दिसंबर माह में भी तेल कंपनियां एक बार फिर से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। 14 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम नवंबर माह में बदले नहीं गए हैं।

पिछले काफी समय से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में किसी प्रकार की  बढ़ोतरी नहीं हुई गई है। अब कयास लगाए जा रहे है अगले महीने ये बदलाव हो सकते हैं।साथ ही ओ .टी .पी  के सम्बन्ध में भी बदलाव होंगे जिसमें गैस डिलेवरी समय में अंतर आएगा ।

इसके अलावा अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इसमे भी बदलाव होने जा रहा है। अगले महीने 1 दिसंबर 2024 से क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव होने जा रहा है।

खासकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड में डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं।