03 अगस्त 2025 : श्रावण मास की दशमी, वैदिक पंचांग और आज का विस्तृत राशिफल
रविवार, 03 अगस्त 2025 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन शिव उपासना और पूजा-अर्चना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।
आज सूर्योदय सुबह 06:14 बजे और सूर्यास्त शाम 07:15 बजे होगा। राहुकाल का समय शाम 05:39 से 07:16 बजे तक रहेगा। नवमी तिथि सुबह 09:42 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी। नक्षत्र क्रम में सुबह 06:35 बजे तक विशाखा और फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शुक्ल योग सुबह 06:24 बजे तक और उसके बाद ब्रह्म योग प्रभावी होगा। दिशा शास्त्र के अनुसार आज पश्चिम दिशा में यात्रा से बचना चाहिए।
श्रावण माह में 12 ज्योतिर्लिंगों का पूजन विशेष लाभकारी है। सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घृष्णेश्वर – इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से सभी प्रकार के संकट और दोषों का निवारण होता है।
जिन जातकों का आज जन्मदिन है, उनका मूलांक 3 है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 के जातक तार्किक, अनुशासनप्रिय, दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं। इस वर्ष उनके लिए शुभ कार्य, मित्र सहयोग, सफलता और यात्राओं के योग हैं।
आज का विस्तृत राशिफल
मेष: दिन निराशाजनक, जल्दबाजी में निर्णय न लें, निवेश-उधारी से बचें।
वृषभ: रुके काम पूरे हो सकते हैं, सरकारी कार्य में सफलता, दोपहर बाद धन लाभ।
मिथुन: मेहनत का फल धन लाभ में मिलेगा, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, ठगी से सावधान रहें।
कर्क: सहयोग की कमी, नौकरी व व्यापार में निराशा।
सिंह: गुस्से पर काबू रखें, विवाद और यात्रा से बचें।
कन्या: कल्पनाओं में समय, कार्यों में देरी, लेन-देन सोच-समझकर करें।
तुला: व्यस्त दिन, लाभ की संभावना, सफलता सीमित।
वृश्चिक: आर्थिक लाभ, शुभ समाचार, विरोधी असफल।
धनु: विवाद और मनमुटाव, दांपत्य में सावधानी।
मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि, अचानक धन लाभ।
कुंभ: बुजुर्गों का सहयोग, सोच-समझकर किए फैसले लाभकारी।
मीन: स्थिति में सुधार, सम्मान और धन दोनों की प्राप्ति।
श्रावण मास की पवित्रता को देखते हुए आज शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
#03August2025 #VaidicPanchang #S
awan2025 #DailyRashifal #Jyotirlinga