हिल स्टेशन पचमढ़ी में पहला पिंक होटल,मैनेजर से लेकर पूरा स्टॉप महिला
हिल स्टेशन पचमढ़ी में पहला पिंक होटल,मैनेजर से लेकर पूरा स्टॉप महिला
ख़बर: मध्य प्रदेश में एक सरकारी होटल का संचालन महिलाएं करेंगी। यह होटल हिल स्टेशन पचमढ़ी में स्थित है।
पचमढ़ी में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम की पहली पिंक होटल अमलतास अब महिलाओं ने संभालना शुरू कर दिया है। यहां मैनेजर से लेकर ड्राइवर, कुक और माली तक सभी महिलाएं हैं।
सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार की शाम इसका शुभारंभ किया है। यहां किचन स्टॉफ से लेकर प्रबंधक महिलाएं हैं। सरकार ने होटल की जिम्मेदारी महिलाओं को देकर उन्हें सशक्त बनाने की कोशिश की है।
यह होटल हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौजूद है। सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार की शाम इस होटला का शुभारंभ किया है। यहां सिक्योरिटी गार्ड से लेकर मैनजर तक महिलाएं हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि होटल अमलतास का संचालन सिर्फ महिलाएं करेंगी, यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह प्रयास महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में हमारे संकल्प को प्रदर्शित करता है। इस पहल से अन्य राज्य भी प्रेरणा लेंगे। इसके साथ ही हमारे देश की संस्कृति महिला प्रधान संस्कृति है। हमारे नक्षत्र मंडल और सौर मंडल में भी माता को प्रधानता दी गई हैं।