हाईकोर्ट के आदेश पर जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म
हाईकोर्ट के आदेश पर जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म
मध्यप्रदेश में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स ने 15 अगस्त की रात 12 बजे से काम बंद कर दिया था। इसके करीब 46 घंटे बाद शनिवार की रात हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया गया।इसके पूर्व जूनियर डॉक्टर्स कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ मध्य प्रदेश में डॉक्टर्स ने प्रदेश व्यापी हड़ताल कर दी थी वहीं एमपी हाईकोर्ट ने हड़ताल पर रोक लगाने की सलाह दिया था।और मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोशियन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।इसकी अगली सुनवाई 20अगस्त को होगी।इसके पूर्व ही जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल वापस ले लिया।