हर्रई: बसुरिया के बारातियों में भरी बस दुर्घटनाग्रस्त: पिता-पुत्र की मौत;29 घायल

अमरवाड़ा के बसुरिया में शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। बस क्रमांक MP49P0264 ग्राम बांकी उमरिया, थाना अमरवाड़ा से बारातियों को लेकर वापस उनके गांव तिनसरा (चौकी आमगांव, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर) लौट रही थी।
बस जैसे ही बाँसुरिया गांव के पास पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई:
1. गिरन सिंह ठाकुर, पिता गजई सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी तिनसरा।
2. राहुल, पिता गिरन सिंह ठाकुर, उम्र 27 वर्ष, निवासी तिनसरा।

इसके अलावा 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 बच्चे, 3 महिलाएं, और 23 पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार शासकीय अस्पताल हर्रई में किया जा रहा है।सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। छिंदवाड़ा एस पी अजय पांडेय ने बताया कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 29घायलों को हर्रई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।