हरियाणा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर

हरियाणा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर

ख़बर हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भाजपा 50 सीटों पर बढ़त बनाकर तीसरी बार सत्ता में वापसी की ओर नजर आ रही है। यह भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत हो सकती है क्योंकि हरियाणा में अब तक किसी पार्टी को लगातार तीन बार सत्ता नहीं मिली है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर लीड कर रही है।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में सुबह से आगे चल रही कांग्रेस अब पिछड़ चुकी है, जबकि भाजपा लगातार  बढ़त बनाते जा रही है अगर ये रुझान परिणाम में बदल जाते हैं तो हरियाणा में इस बार नया भाजपा नया रिकार्ड बना लेगी। हरियाणा के पुराने विधानसभा चुनाव परिणाम को देखा जाए तो यहां जनता ने किसी भी राजनीतिक दल को कभी लगातार तीन बार सत्ता नहीं सौंपी।