हथेली पर लिखा हमारी मौत का ज़िम्मेदार मेरा भाई … जानें पूरा मामला

हथेली पर लिखा हमारी मौत का ज़िम्मेदार मेरा भाई …

जानें पूरा मामला

ख़बर मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में दिल को विचलित  करने वाली वारदात हुई है। गवर्नमेंट ठेकेदार उसकी पत्नी और बेटे के खून से सने शव रूम से बरामद हुए हैं। पत्नी और बेटे का शव पलंग में तो ठेकेदार का शव जमीन पर पड़ा था मौके पर पुलिस व् फॉरेंसिक टीम तुरंत पहुंच कर मामले की जांच जुटी है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आज एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई। एक ही परिवार के तीन लोगों के घर से शव बरामद हुए हैं।इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हो गए बरामद हुए शव सरकारी ठेकेदार नरेंद्र सिंह चौहान  उनकी पत्नी और बेटे का है। तीनों के शव पर बंदूक की गोली के निशान दिख रहे थे।जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली तुरंत पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पहुंची। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से बारीकी से छानबीन की है।

घटना जिले के बहोड़पुर के बारह बीघा इलाके की है। इस कॉलोनी में नरेंद्र चौहान (47) रहते हैं। वह नगर निगम में ठेकेदार है। उनके साथ पत्नी सीमा (42) और बेटे आदित्य(22)के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि ठेकेदार नरेंद्र सिंह चौहान की पत्नी सीमा चौहान के हथेली पर सुसाइड नोट मिला है साथ ही एक कागज़ का नोट भी मिला जिसमें इन्होंने अपने भाई को मौत का जिम्मेदार ठहराया है  सीमा चौहान ने अपनी हथेली में लिखा हमारी मौत का ज़िम्मेदार मेरा भाई …

जानकारी अनुसार नरेंद्र सिंह चौहान के साले से पिछले कुछ महीने से संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। लेन-देन को लेकर साले से विवाद था।इसी के बाद से नरेंद्र तनाव में चल रहे थे।पुलिस इस पुरे मामले की जांच में जुटी है।