सीएम ने लाड़ली बहनों को रक्षा बन्धन पर दी बड़ी सौगत

सीएम ने लाड़ली बहनों को रक्षा बन्धन पर दी बड़ी सौगत
उपहार के रूप में जमा हुये 250 रुपये सावन में गैस सेलेण्डर 450 रुपये और महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रक्षा-बंधन पर लाडली बहनों को दिये कई उपहार

लाडली बहनों के खाते में रक्षा-बंधन के उपहार के रूप में जमा हुये 250 रूपये

छिंदवाड़ा नगर की लाडली बहनों ने रक्षाबंधन के उपहार को प्राप्त करते हुये अपने लाडले

भैया श्री चौहान को दी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनायें एवं धन्यवाद भी किया

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा-बंधन पर आज लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 312.64 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर उन्हें विशेष उपहार दिया है। राखी पर्व पर आज प्रत्येक लाडली बहन को उपहार के रूप में 250 रूपये दिए गये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह दी जा रही 1000 रूपए की राशि के स्थान पर अक्टूबर माह से 1250 रूपये की राशि देने की घोषणा की । बहनों के खाते में 10 सितंबर को योजना के एक हजार रुपए डाले जाएंगे और इसके बाद अक्टूबर माह से 1250 रुपए की राशि दी जाएगी। उन्होंने पुलिस सहित अन्य भर्तियों में 30 के स्थांन पर 35 प्रतिशत आरक्षण देने और अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस सहित अन्य भर्तियों में 35 प्रतिशत बहनों को नियुक्तियां देने का वादा किया , बहनों और बेटियों को बेहतर शिक्षा के लिये बहनों की शिक्षण फीस शासन द्वारा दी जायेगी। सावन के पवित्र अवसर पर बहनों को 450 रूपये में रसोई गैस सिलेण्डर मिलेगा और बाद में स्थायी व्यवस्था की जायेगी ताकि बहनें परेशान नहीं हों। लाड़ली बहनों के आजीविका मिशन के अंतर्गत आने पर उन्हें सभी आवश्यक लाभ मिलेंगे। 

छिंदवाड़ा नगर के साउथ सिविल लाईन की श्रीमती सुप्रिया यादव हो या पंचशील कॉलोनी की श्रीमती निर्जरा जैन हो या नगर के अन्य क्षेत्रों की श्रीमती वर्षा बरमैया, श्रीमती वैजंती यादव, श्रीमती संध्या यादव या अन्य लाडली बहना हो, सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं अपने लाडले भैया के रक्षाबंधन के उपहार को ग्रहण करते हुये उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना देते हुये उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है । सभी लाडली बहनों ने बताया कि उनके खाते में आज 250 रूपये की रक्षाबंधन के उपहार की राशि जमा हो गई है । इस राशि से वे जहां रक्षाबंधन का त्यौहार मनायेंगी, वहीं अपने लाडले भैया श्री शिवराज सिंह चौहान को राखी भी भेजेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *