सावधान आ रहा है चक्रवात दाना हाई अलर्ट पर ओड़िसा और प.बंगाल राज्य

सावधान आ रहा है चक्रवात दाना हाई अलर्ट पर ओड़िसा और प.बंगाल राज्य

ख़बर देश:चक्रवात दाना ओडिसा और पश्चिम बंगाल में आज रात 2बजे दस्तक देने वाला है। इसके चलते बंगाल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। चार दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सरकार का दावा है कि एहतियात के सभी कदम उठा लिए गए हैं। वहीं निचले इलाकों से अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया दिया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद  राज्य सरकार ने शुक्रवार तक के लिए मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी है। तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार माइकिंग करके भी लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

चक्रवात दाना को देखते हुए ओड़िसा और पश्चिम बंगाल हाई अलर्ट पर है ।