सावधान:अब कोई व्यक्ति भीख देते हुए पाया जाता है, तो होगी F.I.R
सावधान:अब कोई व्यक्ति भीख देते हुए पाया जाता है, तो होगी F.I.R
ख़बर प्रदेश : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अब भिखारी मुक्त शहर बनाने की पहल अब तेज हो गई है। इंदौर शहर में भीख मांगने वालों को पकड़कर आश्रय स्थल भेजा जा रहा है। वहीं अब लोगों को भीख देना भी भारी पड़ सकता है। अब शहर में भीख देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति भीख देते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया जा सकता है।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा इंदौर शहर को भिखारी (भिक्षुक) मुक्त बनाने के लिए अभी तक जन जागरण अभियान चल रहा था।जो लम्बे समय से यह अभियान चलाया जा रहा था लेकिन अब दिसंबर के अंत तक भिखारियों के खिलाफ सघन कार्रवाई होगी। जिसमें भिखारी की धर पकड़ के अलावा उन्हें आश्रय स्थल भेजा जाएगा। कुछ मामलों में देखा गया है जिसमें योग्यता होने के बाद भी कुछ लोग भीख मागंते नजर आते है इसके लिए प्रशासन इनको स्वरोजगार आदि का प्रशिक्षण देगा । इसके बाद भी अगर आदतन जो लोग भीख मांगने रोड ,चौराहों पर खड़े होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं नये वर्ष 1 जनवरी नया प्रवधान होगा अगर कोई भीख देते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ भी एफ . आई . आर की जाएगी ।आप को यह बता दें कि केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने की कोशिश हो रही है। इस प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार ने 10 शहर शामिल किया है ।दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और अहमदाबाद।
