सालभर के रिचार्ज प्लान में कौन सा है सबसे सस्ता और बेहतरीन प्लान?

सालभर के रिचार्ज प्लान में कौन सा है सबसे सस्ता और बेहतरीन प्लान?

साल 2024 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं।नया साल 2025 शुरू होने वाला है इससे पूर्व अगर आप भी नए साल के शुरू होने से पहले सस्ते रिचार्ज को अपनाने का सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है हम आपको ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताना चाहते हैं जिससे आपको लंबे समय तक बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत न पड़े।

रिलायंस जियो, एयरटेल, वीआई  और बीएसएनएल की ओर से ऐसे रिचार्ज प्लान ऑफर किए जा रहे हैं।

ये एनुअल रिचार्ज प्लान हैं, जिन्हें अपनाकर आप सालभर के लिए रिचार्ज करने से छुट्टी पा सकते हैं।आइए, इन रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं।

रिलायंस जियो का 1साल का रिचार्ज प्लान:जियो की ओर से 336 और 365 दिनों की वैधता वाले सालाना रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं. 336 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 895 रुपये है।इस प्लान के साथ कुल 24 GB हाई स्पीड डेटा मिलता है।

जियो का एक साल चलने वाला ये प्लान 3,599 रुपये का आता है।इसमें हर दिन 2.5GB जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS का फायदा मिलता है।

एयरटेल का 1साल का रिचार्ज प्लान  : एयरटेल कंपनी 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करती हैं।1 साल वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत 1999 रुपये है, यह कंपनी 24 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस का फायदा देती है मगर इतना डेटा खत्म होने के बाद आपको अलग से डेटा पैक खरीदना होगा।इसके अलावा जिसमें लगभग 2 GB डेटा प्रतिदिन मिलेगा वह प्लान आपको 3599 रूपये में डेली 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस वाला पैक मिलेगा जिससे रिचार्ज करके आप साल भर की सुविधा ले सकते है।

वीआईका 1साल का रिचार्ज प्लान: वीआई कंपनी 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करती हैं।1 साल वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत 1999 रुपये है, यह कंपनी 24 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस का फायदा देती है इसमें भी 24 जीबी ख़त्म होने के बाद आपको मगर इतना डेटा खत्म होने के बाद आपको अलग से डेटा पैक खरीदना होगा।

बीएसएनएल का 1साल का रिचार्ज प्लान :BSNL का 365 दिनों वाला प्लान 2,999 रुपये का आता है।इस रिचार्ज प्लान में 4जी नेटवर्क के हाई-स्पीड इंटरनेट सपोर्ट के साथ रोजाना 3GB डेटा मिलता है।साथ ही 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की फायदा मिलता है।