सांसद विवेक बंटी साहू ने दी शहर को सात करोड़ की सौगात

सांसद विवेक बंटी साहू ने दी शहर को सात करोड़ की सौगात

भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद ने शहीद परिवार के लिए दिखाया अपार सम्मान

सांसद ने कहा दीपावली के पहले रोशन हों, इमलीखेड़ा के पीएम आवास

छिंदवाड़ा। दिनांक 05 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू एवं नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा महापौर  ने छिंदवाड़ा शहर को लगभग 07 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात दी। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि छिंदवाड़ा के विकास के लिए भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन प्रतिबद्ध है। छिंदवाड़ा के समग्र विकास के लिए किसी भी प्रकार की कसर नही छोड़ी जायेगी।  ने भी छिंदवाड़ा के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया एवं सांसद के द्वारा जिले के सम्पूर्ण विकास के लिए अथक प्रयासों की तारीफ की।

शनिवार को आयोजित हुए विभिन्न भूमिपूजन कार्यक्रम में  कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमे सबसे अमृत 2.0 के अंतर्गत खजरी तालाब के सुद्रणीकरण कार्य लागत जिसकी लागत 2.79 करोड़ रुपए होगी, का भूमि पूजन किया। सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत खजरी में निर्मित होने वाली कॉलोनी में पक्के सड़क मार्ग का वादा किया था, इन सड़को के निर्माण के लिए 1.5 करोड़  रुपए से अधिक की लागत के कार्यों का भी सांसद ने भूमिपूजन किया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने छिंदवास दौरे के दौरान शहीद कोरपोरल विक्की पहाड़े की स्मृति में गेट के निर्माण की बात कही थी, जिस पर सांसद विवेक बंटी साहू ने परासिया नाके पर 21 लाख की लागत से शहीद विक्की पहाड़े की स्मृति में गेट के निर्माण हेतु भूमिपूजन करने पहुंचे। जहां पूरे मंच के द्वारा सांसद विवेक बंटी साहू का सम्मान होना था परंतु सांसद ने अपना न करवाते हुए शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सांसद ने शहीद परिवार का शॉल श्रीफल से सम्मान किया। इसके उपरांत भूमिपूजन का कार्यक्रम भी सांसद श्री साहू ने शहीद विक्की पहाड़े के पत्नी एवं पुत्र के हस्ते सम्पन्न कराया। चंदनगांव के निवासियों की विशेष मांग एवं स्वच्छ भारत मिशन की गाइडलाइन के अनुसार 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले तीन सुलभ शौचालय का भूमिपूजन किया। सांसद विवेक बंटी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इमलीखेड़ा में निर्मित कॉलोनी में दीपावली के पूर्व बाह्य विद्युतीकरण कार्य पूरा करके इस कॉलोनी को रोशनी से जगमगाया जायेगा। इसके लिए सांसद विवेक बंटी साहू एवं निगम महापौर  ने 90 लाख की अधिक की राशि से बाह्य विद्युतीकरण का भूमिपूजन किया। इस प्रकार विभिन्न वार्ड के अन्य लाखो रुपए के कार्यों का भी भूमिपूजन शनिवार को किया गया।

इन कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर  निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, बलराम साहू, प्रमोद शर्मा,  मनोज सक्सेना, भरत घई, संतोष राय,  माइकल पहाड़े, बबलू विश्वकर्मा, अजय सक्सेना, कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम जन उपस्थित रहे।