सांसद बंटी विवेक साहू ने दिया ‘स्वदेशी’ को बढ़ावा, धनतेरस पर बाजार में जाकर खरीदी पूजन सामग्री
सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए शनिवार रात धनतेरस के अवसर पर शहर के बाजारों का भ्रमण किया। उन्होंने छोटे व्यापारियों से स्वदेशी पूजन सामग्री की खरीदारी की।
जनता से अपील:
इस दौरान सांसद साहू ने दुकानदारों और आम लोगों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और उनसे त्योहारों पर स्वदेशी वस्तुओं की ही खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और यह तभी संभव है जब हम ‘स्वदेशी’ को अपनाएँ। उन्होंने उपस्थित लोगों से इस स्वदेशी के संदेश को हर घर तक पहुँचाने का भी आग्रह किया।
