सांसद बंटी विवेक साहू के गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रम, मुख्य समारोह से लेकर सांस्कृतिक संध्या में होंगे शामिल

छिंदवाड़ा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू शहर के विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर नागरिकों के बीच पहुंचेंगे। वे सुबह 9 बजे पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा में आयोजित मुख्य समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे सिवनी रोड स्थित रामेश्वरधाम सिहोरा माल में मार्च माह में होने वाले 1008 कुंडी सहस्त्र चंडी महायज्ञ के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

दोपहर में सांसद खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वे दोपहर 3 बजे शुक्ला ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम और शाम 4 बजे परासिया नाका स्थित मानवता हॉस्पिटल के शुभारंभ समारोह में पहुंचेंगे। रात 8 बजे रेलवे स्टेशन प्रांगण में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में वीर बलिदानियों को नमन करेंगे एवं रात 8:30 बजे स्टेडियम ग्राउंड के सामने आयोजित देवी भजन व गीत कार्यक्रम में शामिल होंगे।