सांसद के प्रयासों से जिला बास्केटबॉल संघ को मिला स्वयं का खेल मैदान

सांसद के प्रयासों से जिला बास्केटबॉल संघ को मिला स्वयं का खेल मैदान

छिंदवाड़ा। वर्षों से ठप्प पड़ी जिला बास्केटबॉल की गतिविधियां अब सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से शुरू होगी सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा बास्केटबॉल के लिए स्टेडियम ग्राउंड में जमीन उपलब्ध करा दी गई है और राशि भी स्वीकृत की गई है जिसके चलते खिलाड़ियों को बास्केटबॉल खेलने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा और उनका  स्वयं का खेल मैदान होगा बास्केटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, सचिव अंकित सोलंकी, कोषाध्यक्ष संतोष साहू, सहसचिव चंचलेश  डेहरिया,विजय खरे, नीरज शर्मा एवं अन्य खिलाड़ी सांसद से मिले और उनके प्रयासों की सराहना की और उनका धन्यवाद किया। भाजपा के खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित सोलंकी ने बताया कि विभिन्न खेलों को लेकर खिलाड़ियों को हो रही परेशानी को देखते हुए अब सांसद बंटी विवेक साहू के सामने खिलाड़ियों की समस्या रखी जिसे दूर करने के लिए सांसद ने जल्द दूर करने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल का प्रयास यह पहला कदम है।इसके अलावा अन्य खेल जिसमें खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानियां आ रही है उसे प्राथमिकता से दूर किया जायेगा