सर्दी के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदलने की माँग
सर्दी के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदलने की माँग
मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। तापमान लगातार घट रहा है। पिछले 24 घंटों में छिन्दवाड़ा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के आखिरी दिन भी तेज सर्दी का असर रहने की संभावना है। दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। यही स्थिति पूरे प्रदेश की है।पूरे प्रदेश में सर्द हवाओं के चलते ठंड ओर बढ़ा दी है।बढ़ती ठंड के बावजूद सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों का समय नहीं बदला गया है। छोटे बच्चे ठिठुरन में स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। हालांकि, अब बढ़ती ठंड को लेकर सुबह के समय लगने वाले स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग उठने लगी है।
कुछ सामाजिक संगठन सुबह की पाली में लगने वाले स्कूल के समय को परिवर्तन करने की माँग रख रहे है जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर ना पड़े।
