सरकारी खजाने से चुराए 21 करोड़, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया 4 BHK फ्लैट जानें पूरा मामला

सरकारी खजाने से चुराए 21 करोड़, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया 4 BHK फ्लैट जानें पूरा मामला

ख़बर महाराष्ट्र:छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुई इस घटना ने सबको चौका दिया। यह पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारी हर्षल कुमार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एडमिनिस्ट्रेशन से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे चुराए।

महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 करोड़ 59 लाख का घोटाला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। यहां के एक सरकारी कर्मचारी ने करोड़ों की धांधली करके BMW कार और बाइक खरीदी। यहां तक कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 4BHK फ्लैट गिफ्ट किया। यह कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था और उसका वेतन सिर्फ 13,000 रुपये था।

इस मामले में मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने औरंगाबाद एयरपोर्ट के पास 4 बीएचके फ्लैट की तलाशी ली। अधिकारियों ने करीब चार घंटे तक फ्लैट की तलाशी ली, जिसमें उन्हें केवल घरेलू सामान ही मिला। आरोपी द्वारा इस मामले में कुछ अन्य लोगों की भी मदद ली गई थी

जांच में पता चला है कि फरार कंप्यूटर ऑपरेटर ने 1.2 करोड़ की एक बीएमडब्ल्यू कार, 1.3 करोड़ की एक और एसयूवी, 32 लाख की एक बीएमडब्ल्यू मोटरसाइकिल और एक आलीशान 4 BHK फ्लैट खरीदा है। उसने  4 BHK फ्लैट को अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट भी कर दिया साथ ही उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हीरे जड़े चश्मे का भी ऑर्डर दिया था। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार और बाइक को पहले ही जब्त कर लिया है। जांच में पता लगा कि आरोपी में 12 अलग-अलग अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे।

अभी आरोपी फरार है फिलहाल पुलिस की इकोनामिक ऑफेंस विंग दफ्तर में जुड़े हुए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और आगे कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।