सब्जी मंडी टंकी के सायरन का रविवार को होगा मेंटेनेंस और परीक्षण; नगर निगम की अपील: 11 से 12 बजे के बीच बजने पर न घबराएं
छिंदवाड़ा (दिनांक 06 दिसंबर 2025): नगर निगम प्रशासन ने शहर के नागरिकों को सूचित किया है कि रविवार, 07 दिसंबर 2025 को सब्जी मंडी टंकी पर स्थापित सायरन का नियमित मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
आदेशानुसार, मेंटेनेंस के तुरंत बाद सायरन की कार्यशैली की जांच के लिए उसका परीक्षण (टेस्टिंग) किया जाएगा। इसके लिए समय प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच निर्धारित किया गया है।
आयुक्त महोदय ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से एक नियमित सुरक्षा प्रक्रिया है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि परीक्षण के दौरान सायरन बजने पर किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह न फैलाएं। यह जांच शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। नागरिकों से कहा गया है कि वे निर्धारित समय के बीच बजने वाले सायरन को केवल टेस्टिंग समझें और संयम बनाए रखें।
