संसद में प्रियंका गांधी के शपथ के साथ नयी शुरुआत
संसद में प्रियंका गांधी के शपथ के साथ नयी शुरुआत
केरल के वायनाड से उपचुनाव जीत कर पहली बार सांसद बनी प्रियंका गांधी
केरल के वायनाड लोकसभा सीट से चुनी गईं प्रियंका गांधी ने आज सांसद के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस की नेता शपथ के दौरान हाथ में संविधान की कॉपी लिए रहीं।
लोकसभा इलेक्शन में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि सरकार इसलिए 400 सीट चाहती है ताकि संविधान बदला जा सके
इसके बाद जब लोकसभा का सत्र शुरू हुआ तो कांग्रेस के सांसदों ने संविधान लेकर ही शपथ ली थी। अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद जैसे नेता भी संविधान की कॉपी लिए दिखे। उसी क्रम को अब प्रियंका गांधी ने भी आगे बढ़ाया है। प्रियंका गांधी की शपथ के मौके पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रिहान वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा भी लोकसभा पहुंचे। इस समय संसद में राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी मौजूद रही आपको बतादें की यह पहला मौका था जब प्रियका गाँधी वायनाड से चुनकर संसद पहुंची इससे पूर्व काफी समय से उन्हें राजनीति सक्रिय राजनीति में देखा जाता था।
